परौर कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल से पुलिस को गच्चा देकर भागे 2 आरोपी, एक धरा

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2022 11:51 PM

2 accused ran away from parour covid makeshift hospital one arrested

राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में स्थापित मेकशिफ्ट कोविड-19 अस्पताल से पुलिस हिरासत से दो आरोपी फरार हो गए। ये दोनों ही कोविड-19 संक्रमित हैं, इन्हें धर्मशाला जेल से यहां शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने इनमें से एक को कुछ ही दूरी पर दरंग के समीप धर...

पालमपुर (भृगु): राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में स्थापित मेकशिफ्ट कोविड-19 अस्पताल से पुलिस हिरासत से दो आरोपी फरार हो गए। ये दोनों ही कोविड-19 संक्रमित हैं, इन्हें धर्मशाला जेल से यहां शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने इनमें से एक को कुछ ही दूरी पर दरंग के समीप धर दबोचा है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार देर सायं उक्त दोनों पुलिस गार्द को गच्चा देकर उस समय भाग निकले जब विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हुई। 

चारों ओर वन क्षेत्र होने का लाभ उठाते हुए दोनों आरोपी जंगल से होते हुए भाग निकले। बताया जा रहा है कि जब एक स्वास्थ्य कर्मचारी भोजन लेकर वहां पहुंचा तो उसे बिस्तर पर कोई नहीं दिखा जिसकी जानकारी तैनात पुलिस कर्मी को दी गई। ऐसे में हड़कंप मच गया तथा सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। तत्काल पुलिस की टीमें घटनास्थल पर रवाना हुईं, वहीं चारों ओर नाकेबंदी कर दी गई। ऐसे में एक फरार आरोपी विनोद को दरंग के पास दबोच लिया गया जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ये दोनों नूरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा 15 जनवरी को ही एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था। 16 जनवरी को ये दोनों कोविड-19 संक्रमित पाए गए जिसके पश्चात इन्हें कोविड-19 मेकशिफ्ट अस्पताल परौर भेज दिया गया था। एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को दरंग के समीप पकड़ लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!