Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Oct, 2026 12:05 PM

मनाली में 2 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना मनाली के अंतर्गत बुरुआ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अपनी...
Kullu News : मनाली में 2 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना मनाली के अंतर्गत बुरुआ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अपनी सहपाठी लड़की के साथ बिना बताए कहीं चली गई।
परिजनों द्वारा दोनों लड़कियों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें