Kangra: गश्त के दौरान युवक ने फैंका चरस का पार्सल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Aug, 2024 12:22 PM

youth arrested with hashish

कांगड़ा जिला में नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अपना अभियान निरंतर चलाए हुए है। इसी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान जमानबाद पुल के पास एक युवक को चरस के साथ पकड़ा है।

कांगड़ा (मनु): कांगड़ा जिला में नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अपना अभियान निरंतर चलाए हुए है। इसी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान जमानबाद पुल के पास एक युवक को चरस के साथ पकड़ा है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि कांगड़ा पुलिस रोजाना की तरह गश्त कर थी। पुलिस ने इस दाैरान जमानबाद पुल के पास एक गाड़ी को जांच के लिए रोका।

गाड़ी में युवक सवार था, जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया और हड़बड़ाट में उसने एक पार्सल नीचे फैंक दिया। पुलिस ने जब उस फैंके गए पार्सल की जांच की तो उसमें से 146 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि 28 वर्षीय युवक संजीव कुमार मनाली के एक निजी होटल में कार्यरत है। उस दौरान वह मनाली से ही आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!