Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Sep, 2026 11:38 AM

जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के थपकौर में चक्की खड्डु के समीप एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में औंधे मुंह बरामद हुआ। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Kangra News : जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के थपकौर में चक्की खड्डु के समीप एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में औंधे मुंह बरामद हुआ। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
शरीर पर चोट के निशान
शव नग्नावस्था में मिलने और शरीर पर चोट व घर्षण के निशान बताए जाने से मामला संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही एएसपी धर्म चंद वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करीब 50 वर्षीय महिला की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार शव ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है।
वहीं, शव को 72 घंटे तक नागरिक चिकित्सालय नूरपुर के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखा गया है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है। साथ लगते राज्यों की पुलिस को भी सूचना दी गई है और सामाजिक नेटवर्क के माध्यम से महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर में महिला से संबंधित कोई गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें