Edited By Kuldeep, Updated: 08 Sep, 2026 10:28 PM

सोलबनेहड़ में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तीसरे युवक अतुल उर्फ सिप्पी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
लम्बागांव: सोलबनेहड़ में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तीसरे युवक अतुल उर्फ सिप्पी को भी गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 2 युवक पुलिस रिमांड पर हैं, लेकिन उनके बार-बार बयान बदलने से जांच आगे बढ़ाने में पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस मृतक का बैग, चप्पल समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न स्थानों पर साइट इंस्पैक्शन कर रही है।
हालांकि अभी तक कोई अहम बरामदगी नहीं हो सकी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को लेकर फाइनल ओपिनियन नहीं मिलने के कारण पुलिस अब बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों के क्रॉस बयानों से मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है, जबकि बिसरा रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।