Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Sep, 2026 06:30 PM

dharamshala kangra airport connectivity

कांगड़ा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही जम्मू की सीधी कनैक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इंडिगो एयरलाइंस ने कांगड़ा एयरपोर्ट को जम्मू से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है।

धर्मशाला (प्रियंका): कांगड़ा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही जम्मू की सीधी कनैक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इंडिगो एयरलाइंस ने कांगड़ा एयरपोर्ट को जम्मू से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार जम्मू से कांगड़ा (धर्मशाला) और कांगड़ा से दिल्ली के बीच हवाई कनैक्टिविटी उपलब्ध कराने की संभावना है। नई उड़ान शुरू होने से कांगड़ा एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही में और इजाफा होने की उम्मीद है। कांगड़ा एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की ओर से नई हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। एयरलाइंस की ओर से इस संबंध में उन्हें जानकारी दी गई है। प्रस्ताव के मुताबिक यह सेवा जनवरी से शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अभी तक उड़ान शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पार्किंग सुविधा बेहतर होने के बाद बढ़ेगी कनैक्टिविटी
अमित सकलानी ने बताया कि वर्तमान में एयरपोर्ट पर पार्किंग से जुड़ी कुछ सीमाएं हैं। इनसे संबंधित कार्य को अगले चार से पांच महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के बाद एयरपोर्ट पर नई हवाई कनैक्टिविटी शुरू होने की संभावनाएं और मजबूत होंगी।

7 माह में एक लाख यात्रियों ने किया सफर
कांगड़ा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। जनवरी से जुलाई तक 7 माह की अवधि में करीब एक लाख यात्रियों ने कांगड़ा एयरपोर्ट से हवाई सफर किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यदि आगामी महीनों में भी यात्रियों की आवाजाही इसी अनुपात में जारी रहती है तो दिसम्बर तक यह आंकड़ा करीब दो लाख तक पहुंच सकता है। जम्मू के साथ सीधी हवाई कनैक्टिविटी शुरू होने से हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच पर्यटन, व्यापार और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर कांगड़ा, धर्मशाला और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!