Kangra : निर्माण कार्य के नाम पर 42 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Sep, 2026 04:29 PM

kangra fraud of 42 lakh in the name of construction work

पुलिस थाना हरिपुर की रानीताल चौकी के तहत बनखंडी क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने के नाम पर 42 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

Kangra News : पुलिस थाना हरिपुर की रानीताल चौकी के तहत बनखंडी क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने के नाम पर 42 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रकम लेने के बाद उसे धमकी भी दी गई। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बनखंडी निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर हमीरपुर निवासी पवन कुमार और सुमित कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) (बी) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने निर्माण कार्य के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने के नाम पर उससे 42 लाख रुपए लिए और बाद में उसे  धमकाया। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!