Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Sep, 2026 09:36 AM

हिमाचल प्रदेश की ज्वालामुखी पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 126 ग्राम चरस बरामद की है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
Kangra News : हिमाचल प्रदेश की ज्वालामुखी पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 126 ग्राम चरस बरामद की है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि ज्वालामुखी के वार्ड नंबर दो के निवासी सचिन सूद के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 61 के तहत ज्वालामुखी पुलिस स्टेशन में एफआईआर (नंबर 89/26) दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें