Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2022 11:30 PM

राहुल गांधी की यात्रा पिट रही है और कांग्रेस संगठन को संभालने में भी वह नाकाम नजर आ रहे हैं। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही। सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा...
हमीरपुर (राजीव): राहुल गांधी की यात्रा पिट रही है और कांग्रेस संगठन को संभालने में भी वह नाकाम नजर आ रहे हैं। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही। सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर तक पहुंचते-पहुंचते कांग्रेस को ही समाप्त कर देगी। राजस्थान में जो हो रहा है वो आज पूरे देश के सामने है। उनका ट्वीट करना उनकी मनोदशा को दर्शाता है। पीएफआई पर कार्रवाई पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर एजैंसी कार्रवाई कर रही है। इस बारे में विस्तृत जानकारी तो एजैंसी के माध्यम से ही दी जा सकती है लेकिन देश के खिलाफ एजैंडा चलाने वालों के खिलाफ हमेशा ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। ट्वीट में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दो देशों का राजा बताते हुए कहा था कि देश में दो हिंदुस्तान हैं। एक करोड़पति उद्योगपतियों का है जिनके लोन माफ हो रहे हैं और दूसरा गरीब लोगों का, जिनके छोटे लोन पर भी उन्हें डिफाल्टर घोषित किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here