Edited By Kuldeep, Updated: 26 Oct, 2026 04:40 PM

इसी वर्ष मार्च में महिला के लापता होने के मामले में महिला की बरामदगी के बाद अब पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया है।
ऊना (विशाल): इसी वर्ष मार्च में महिला के लापता होने के मामले में महिला की बरामदगी के बाद अब पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि 11 मार्च, 2026 को घालूवाल में रह रहे प्रवासी व्यक्ति ने महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत पंजीकृत करवाई थी कि उसकी बहन 9 मार्च से लापता है जिसकी हर संभव तलाश करने पर भी कहीं नहीं मिली।
शिकायत प्राप्त ही जिला पुलिस ऊना द्वारा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और महिला को बरामद करके परिवार के हवाले कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी महिला पुलिस थाना निरीक्षक सुमन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मानव स्रोतों के माध्यम से जांच को आगे बढ़ाया।
गठित पुलिस टीम तथा जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल की निरंतर संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी राम करण कुमार उर्फ करण निवासी बेगूसराय, बिहार को अब 24 अक्तूबर को बक्सर बिहार से तमाम कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। एसपी ऊना ने बताया कि इस संबंध में आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।