Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2026 05:58 PM

संतोषगढ़ जट्टपुर क्षेत्र में एक फैक्टरी के निर्माणाधीन भवन में वैल्डिंग का काम करते समय सीमैंट की शीट टूटने से हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।
संतोषगढ़ (मनीश): संतोषगढ़ जट्टपुर क्षेत्र में एक फैक्टरी के निर्माणाधीन भवन में वैल्डिंग का काम करते समय सीमैंट की शीट टूटने से हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली इस्लामनगर, श्यामपुरी निवासी मोहम्मद गुलफान पुत्र महमूद अपने साथियों साहुल हक, शामलम और रिजवान गुलफान के साथ निर्माणाधीन भवन में करीब 40 फुट की ऊंचाई पर वैल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान सीमैंट की शीट टूट गई, जिससे मोहम्मद गुलफान और साहुल हक नीचे पक्के फर्श पर गिर गए, जबकि उनके 2 अन्य साथी नहीं गिरे।
हादसे में मोहम्मद गुलफान और साहुल हक को चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन साहुल हक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल मोहम्मद गुलफान का भी इस हादसे में घायल होना बताया गया है। मोहम्मद गुलफान के बयान के अनुसार, यह हादसा कंपनी प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच पुलिस चौकी संतोषगढ़ के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार द्वारा की जा रही है। मृतक साहुल हक के शव का सरकारी अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।