Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Oct, 2026 01:25 PM

उपमंडल अम्ब के अठवां रोड निवासी 38 वर्षीय मनदीप सिंह के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने अपहरण और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Una News : उपमंडल अम्ब के अठवां रोड निवासी 38 वर्षीय मनदीप सिंह के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने अपहरण और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मनदीप सिंह के पिता नरिन्द्र सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया और इसके बाद सोने चले गए। अगली सुबह 20 अक्टूबर को जब उन्होंने मनदीप के कमरे में जाकर देखा तो वह वहां मौजूद नहीं था। परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था। उसके बाद परिवार ने आस-पड़ोस में उसकी तलाश की तथा दोस्तों और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उनके बेटे को कहीं रोककर रखा हो सकता है।
डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें