Una: टाहलीवाल में 2 युवक चिट्टा व नकदी के साथ गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2026 09:18 PM

tahliwal chitta cash seized

पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने एसएचओ अनिल कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए टाहलीवाल बाजार से 2 व्यक्तियों को 0.41 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) और 3,100 ड्रग मनी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

टाहलीवाल (गौतम): पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने एसएचओ अनिल कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए टाहलीवाल बाजार से 2 व्यक्तियों को 0.41 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) और 3,100 ड्रग मनी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टाहलीवाल पुलिस टीम को गश्त के दौरान टाहलीवाल-लालूवाल मार्ग पर एक दुकान के समीप 2 संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए, जिनमें से एक ने पुलिस को देखकर दूसरे की जेब में संदिग्ध वस्तु डाल दी।

गवाहों की मौजूदगी में काबू कर पूछताछ करने पर दोनों की पहचान अशोक कुमार (35) निवासी नंगल कलां तथा विशाल कुमार (31) निवासी कर्मपुर के रूप में हुई। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान विशाल कुमार की जेब से 0.41 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद हुआ, जो उसने अशोक कुमार से 750 रुपए में खरीदना बताया, वहीं अशोक कुमार की जेब से 3,100 रुपए बरामद हुए।

मौके पर इलैक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कर मादक पदार्थ व नकदी को सीलबंद कर कब्जे में लिया गया। इस संदर्भ में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना टाहलीवाल में नशा अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!