Una: नारी-चिंतपूर्णी में तांत्रिक गतिवि​धियां सक्रिय! श्मशानघाट में 5 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें देख ग्रामीण हैरान

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2026 06:42 PM

chintpurni tantric activities active

नारी-चिंतपूर्णी पंचायत में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के वार्ड नंबर पांच स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार करने वाले स्थान पर पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें सफेद कपड़े में लिपटी हुई मिलीं।

चिंतपूणी (सुनील): नारी-चिंतपूर्णी पंचायत में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के वार्ड नंबर पांच स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार करने वाले स्थान पर पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें सफेद कपड़े में लिपटी हुई मिलीं। तस्वीरों पर तीन-तीन कीलें गाढ़ी गई थीं। मौके पर अंतिम संस्कार में प्रयोग होने वाली सामग्री जैसी वस्तुएं भी रखी हुई थीं। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हैरानी और चिंता का माहौल बन गया। श्मशानघाट में इस तरह तस्वीरें मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

हालांकि इन्हें वहां किसने और किस उद्देश्य से रखा, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट पता नहीं है। नारी गांव के वार्ड नंबर-3 के व्यवसायी और युवा भाजपा नेता सुनीश डढवाल ने बताया कि श्मशानघाट में मिली तस्वीरों में उनकी तस्वीर भी शामिल है। उनके अनुसार उनकी तस्वीर इंटरनैट मीडिया से लेकर उसका प्रिंट निकलवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह उनकी तस्वीर श्मशानघाट में रखे जाने के मामले को वह गंभीरता से ले रहे हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार सोनी की तस्वीर भी सफेद कपड़े में लिपटी हुई मिली है। इसके अतिरिक्त मौके पर रिटायर एक्स-सर्विसमैन, अन्य दो तस्वीरें भी रखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि श्मशानघाट में रखे सफेद कपड़े के साथ खाद्य सामग्री भी थी, जिसे आवारा कुत्ते घसीटकर ले गए। शाम के समय अंधेरा होने और आसपास घास होने के कारण ग्रामीण पूरे स्थान को ठीक से नहीं देख पाए। ऐसे में वहां कितनी तस्वीरें और अन्य वस्तुएं रखी गई थीं, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी।

पंचायत प्रधान प्रवीण वाला ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है और लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस तरह तस्वीरें रखने के पीछे क्या मंशा थी। डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा हुआ है, इसकी छानबीन की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!