Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2026 07:43 PM

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता अभी सवालों के घेरे में है।
ऊना (विशाल): हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता अभी सवालों के घेरे में है। मुख्य चुनाव आयुक्त अब भाजपा के चुनाव आयुक्त बन चुके हैं, क्योंकि उन्होंने वोट चोरी करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों वोट काटे गए हैं और पूरा देश ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खड़ा हो गया है। उनका भी वही हाल होगा जो धर्मेंद्र प्रधान का हुआ था।
पाटिल ने कहा कि जनाक्रोश का आलम ऐसा है कि देश में सन् 1942 की स्थिति पैदा हो गई है। उस समय अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा लगा था और अब भाजपा सत्ता छोड़ो का नारा लग रहा है। देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता लड़ रही है। लोकतंत्र नहीं बचेगा तो देश नहीं बचेगा। स्वतंत्रता के लिए कई प्राणों की आहुतियां देनी पड़ी थीं और अब लोकतंत्र को बचाने के लिए जूझना पड़ रहा है।
दिल्ली में होने वाले आंदोलन में हिमाचल प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के आंदोलन को पूरे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। ज्ञानेश को लाने के लिए मोदी और शाह ने कोशिश की और वोट चोरी के बावजूद 400 पार लाने के दावे के बावजूद 240 लोग आए थे। पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ वोट चोरी ही नहीं हुई, बल्कि पार्टियों की चोरी भी हुई है।
भाजपा ने शिवसेना और उद्धव के लोगों को पार्टी से हटाकर चोरी की। शरद पवार की पार्टी की चोरी की। भाजपा ने हर तरह की चोरी को देश में अंजाम दिया है और अब समय आ गया है कि देश को बचाने के लिए देश एकजुट हो। सभी को जागरूक होना पड़ेगा।