Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2026 10:27 PM

अम्ब पुलिस ने नैहरियां रोड स्थित रैडीमेड कपड़ों की दुकान से 5.90 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किए गए दुकानदार को बुधवार को न्यायालय में पेश किया।
अम्ब (अश्विनी): अम्ब पुलिस ने नैहरियां रोड स्थित रैडीमेड कपड़ों की दुकान से 5.90 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किए गए दुकानदार को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। गौरतलब है कि मंगलवार को एसएचओ अम्ब विपिन शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नैहरियां रोड स्थित दुकान में छापेमारी कर आरोपी को 5.90 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।