कांगड़ा के करेरी में दर्दनाक हादसा, नाले में नहाते समय डूबा 24 वर्षीय छात्र...मौत; परिवार में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 May, 2026 11:18 AM

tragic accident in kareri kangra 24 year old student drowns

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कागंड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के मुताबिक, हादसा धर्मशाला के करेरी के हाफ प्वाइंट पर हुआ।...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कागंड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा धर्मशाला के करेरी के हाफ प्वाइंट पर हुआ। मृतक की पहचान शशांक आर्यन (24 वर्षीय) निवासी राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। शशांक आर्यन इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि 17 मई को शशांक अपने दोस्तों के साथ ‘विजय एडवेंचर’ संस्था के माध्यम से गाइड लेकर करेरी झील ट्रैक पहुंचा था। अगले दिन सभी लोग करेरी गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे 'हाफ पॉइंट' के पास पहुंचने पर शशांक ने नाले में नहाने की इच्छा जताई। दोस्तों के मना करने के बावजूद वह पानी में उतर गया और नहाते-नहाते गहरे पानी में डूब गया।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय गाइडों ने उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के साथियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!