Kangra News: छत की रिपेयरिंग करते समय हुआ हादसा...मिस्त्री की गई जान, परिवार का छिना इकलौता सहारा

Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2026 12:39 PM

mason died while repairing the roof

पुलिस थाना लम्बागांव के तहत आते क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां मकान की छत ठीक कर रहे एक मिस्त्री की अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई।

जयसिंहपुर (संदीप): पुलिस थाना लम्बागांव के तहत आते क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां मकान की छत ठीक कर रहे एक मिस्त्री की अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय महिन्द्र कुमार निवासी लाहड़ (अप्पर लम्बागांव) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिन्द्र कुमार बीते सोमवार को लम्बागांव में ही एक मकान की छत पर चढ़कर स्लेट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद मकान मालिक उसे इलाज के लिए जयसिंहपुर अस्पताल ले गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार देर शाम महिन्द्र कुमार ने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महिन्द्र के परिवार में उसकी बूढ़ी मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था और पूरा परिवार उसी की कमाई पर आश्रित था।

महिन्द्र की अचानक हुई मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए लम्बागांव के पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!