Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Jul, 2026 12:00 PM

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक ट्रक और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के जसूर के समीप मठोली में हुआ।...
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक ट्रक और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
चार महीने पहले ही हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के जसूर के समीप मठोली में हुआ। मृतक की पहचान राजा का तालाब की डक पंचायत निवासी बंटी चौहान (29) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और महज चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। बंटी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में नौकरी जॉइन की थी। वह मंगलवार सुबह ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि बंटी जल्द ही नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वाला था। इसी के चलते वह मंगलवार शाम को कुछ जरूरी सरकारी दस्तावेजों के काम से अपनी स्कूटी पर सवार होकर जसूर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मठोली के पास एक ट्रक के साथ उसकी स्कूटी की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र में शोक की लहर
वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नूरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें