Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jul, 2026 09:50 PM

कांगड़ा जिले के सभी शिक्षण संस्थान 20 तथा 21 जुलाई को बंद रहेंगे। डीसी हेमराज बैरवा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत कांगड़ा जिले में 20 और 21 जुलाई को बारिश को लेकर रैड अलर्ट बताया गया है।
धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिले के सभी शिक्षण संस्थान 20 तथा 21 जुलाई को बंद रहेंगे। डीसी हेमराज बैरवा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत कांगड़ा जिले में 20 और 21 जुलाई को बारिश को लेकर रैड अलर्ट बताया गया है। इसके चलते कांगड़ा जिले में 20 और 21 जुलाई को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक तथा तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों, शिशु पालन केंद्रों, केंद्रीय विवि और संस्कृत विवि बल्याहर में छुट्टी रहेगी।
डीसी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। इसके साथ ही इन शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी तरह की परीक्षाओं को भी स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इन शैक्षणिक संस्थानों के स्टाफ को भी छुट्टी रहेगी लेकिन आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक मुखिया इनकी सेवाएं ले सकते हैं। वहीं डीसी ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।