Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2026 05:57 PM

निजी शिक्षण संस्थान आलमपुर में अध्यनरत प्लस वन के छात्र द्वारा गत माह पटलांदर में रात के समय कमरे में आत्महत्या कर ली थी, पुलिस को बच्चे की जेब से सुसाइड नोट मिला था।
सुजानपुर (अश्वनी): निजी शिक्षण संस्थान आलमपुर में अध्यनरत प्लस वन के छात्र द्वारा गत माह पटलांदर में रात के समय कमरे में आत्महत्या कर ली थी, पुलिस को बच्चे की जेब से सुसाइड नोट मिला था। इसके आधार पर पुलिस अभी भी तफ्तीश कर रही है, लेकिन हादसे के 15 दिन बाद भी उनके हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। मृतक बच्चे की हैंडराइटिंग से लिखे सुसाइड नोट व नोटबुक कॉपी पर लिखे शब्दों की जांच के लिए पुलिस ने फोरैंसिक लैब धर्मशाला भेजा है, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।
इस मामले की जांच कर रहे थाना सुजानपुर प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि अभी तक हुई जांच में यह पाया गया कि बच्चे पर स्कूल व घर की तरफ से पढ़ाई का प्रैशर था जिसके चलते बच्चे ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, बेशक 15 दिनों में आत्महत्या के मामले में निजी शिक्षण संस्थान आलमपुर के प्रधानाचार्य एवं 5 शिक्षकों का तबादला हो चुका है, अभी भी पुलिस पर आत्महत्या के मामले के तथ्यों की जांच के लिए दबाव बना हुआ है, यानी इस मामले को लेकर खोजबीन जारी है ।