Electronic की दुकान में सेंधमारी, लाखों के Mobile व 8 LCD ले उड़े चोर

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2019 10:53 PM

theft in electronic shop

सुलह मेन बाजार में मंगलवार देर रात संदीप कपूर की दुकान से चोरों ने करीब 3 लाख के मोबाइल सहित 8 एलसीडी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बड़ी ही चतुराई से दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को ही तोड़ दिया तथा सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ...

सुलह (वर्मा): सुलह मेन बाजार में मंगलवार देर रात संदीप कपूर की दुकान से चोरों ने करीब 3 लाख के मोबाइल सहित 8 एलसीडी पर हाथ साफ  कर दिया। चोरों ने बड़ी ही चतुराई से दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को ही तोड़ दिया तथा सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ चुरा ले गए। दुकानदार संदीप कपूर के अनुसार चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे पैसों पर भी हाथ साफ  कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोग सुबह सैर कर रहे थे तो उन्होंने बीच बाजार में संदीप कपूर की दुकान का शटर व शीशा टूटा हुआ देखा, जिस पर उन्होंने तुरंत दुकान के मालिक को सूचित किया।

दुकान के मालिक ने मौके पर आकर देखा कि दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल व साथ लगते स्टोर से 10 एलसीडी गायब थीं। इसी दौरान स्थानीय पंचायत व पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर आई पुलिस ने सभी साक्ष्यों को जुटाया तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला है। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि उन्होंने खुद मौके पर पहुंच कर बाजार में अन्य दुकानों तथा बैंकों में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!