Kangra : असम गए व्यक्ति का मोबाइल बंद, परिजनों में चिंता का माहौल; बंधक बनाए जाने की आशंका

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Sep, 2026 04:23 PM

family worried after man s mobile phone goes off in assam

मार्केटिंग के सिलसिले में असम गए 54 वर्षीय व्यक्ति का अचानक मोबाइल फोन बंद होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा हो सकता है।

Kangra News : मार्केटिंग के सिलसिले में असम गए 54 वर्षीय व्यक्ति का अचानक मोबाइल फोन बंद होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा हो सकता है। बेटे की शिकायत पर पुलिस थाना हरिपुर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(6) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता तनीष नंदा पुत्र संदीप सिंह नंदा निवासी भटेडू डाकघर बिलासपुर तहसील हरिपुर ने बताया कि उसके पिता संदीप सिंह नंदा (54) मार्केटिंग कार्य के सिलसिले में असम गए थे। शिकायत के मुताबिक, वह 14 जुलाई 2026 को कामरूप जिले के जालुकबाड़ी पहुंचे थे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और उनसे परिजनों का संपर्क नहीं हो सका। काफी समय तक संपर्क नहीं होने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई कि संदीप सिंह नंदा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा हो सकता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना जालुकबाड़ी जिला कामरूप (असम) को ई-मेल के माध्यम से भेज दी है। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि शिकायत के आधार पर हरिपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!