पति के शराब पीकर घर आने पर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Ekta, Updated: 07 Nov, 2018 12:02 PM

the lady took up the horrific steps when her husband came home alcohol

कांगड़ा जिला के योल में एक महिला द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जहां पति के शराब पीकर घर आने पर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। दरअसल पुलिस चौकी योल के तहत नरवाणा बाजार में सोमवार देर रात दंपती में शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया।...

योल: कांगड़ा जिला के योल में एक महिला द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जहां पति के शराब पीकर घर आने पर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। दरअसल पुलिस चौकी योल के तहत नरवाणा बाजार में सोमवार देर रात दंपती में शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।

पत्नी की आग बुझाते समय पति भी झुलस गया और दोनों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया है। हालत गंभीर होने के कारण महिला के बयान दर्ज नहीं किए जा सके। सुमना देवी पति संजीव कुमार के साथ नरवाणा बाजार में रहती है। संजीव कुमार बाजार में दुकान करता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों में शराब को लेकर लड़ाई झगड़े होते रहते थे। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि महिला 50 फीसद से ज्यादा झुलस गई है। स्थिति में सुधार होने पर ही महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!