गांव तक पहुंची जंगल में लगी आग, गांववासी सहमे

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Apr, 2021 05:21 PM

the forest fire reaches the village the villagers are scared

उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा के मस्तगढ़ जंगल में लगी भीषण आग सोमवार को घरों तक पहुंच गई। आग को घरों के नजदीक आते देख लोग एकदम से सहम गए तथा बाल्टियों से पानी भरकर आग को बुझाने में लग गए।

कोटला : उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा के मस्तगढ़ जंगल में लगी भीषण आग सोमवार को घरों तक पहुंच गई। आग को घरों के नजदीक आते देख लोग एकदम से सहम गए तथा बाल्टियों से पानी भरकर आग को बुझाने में लग गए। सुबह से पानी डालकर आग को बुझाने के लिए मशक्कत की जा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गांववासी आग को बुझाने में लगे हुए हैं। गांववासियों द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग जवाली की गाड़ी आग को बुझाने के लिए मस्तगढ़ में पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी भी जंगल के साथ लगते घरों के लोग आग के तांडव से सहमे हुए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!