Himachal : चूड़धार मंदिर से लौट रहे 4 तीर्थयात्री जंगल में भटके, पुलिस ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित निकाला

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Sep, 2026 11:39 AM

four pilgrims who lost their way at churdhar safely rescued

हिमाचल प्रदेश के चूड़धार क्षेत्र के घने जंगलों में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को रात भर चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह जानकारी शिमला पुलिस ने सोमवार को दी।

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के चूड़धार क्षेत्र के घने जंगलों में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को रात भर चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह जानकारी शिमला पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात प्रकाश में आई। शिमला 112 नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि चूड़धार से लौट रहे कुछ श्रद्धालु जंगल में भटक गए हैं और अपनी लोकेशन का पता नहीं लगा पा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौपाल थाना पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद चूड़धार के दुर्गम और घने जंगलों में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने रात भर सुदूर वन क्षेत्र और कठिन रास्तों से गुजरते हुए खोज जारी रखी। निरंतर प्रयासों के बाद, मध्य रात्रि के आसपास पुलिस ने दो युवकों की लोकेशन का पता लगा लिया और उन्हें पाताल खड्ड की ओर स्थित जंगल से सुरक्षित निकाल लिया।

अधिकारी ने बताया, 'जब खोज अभियान चल ही रहा था, तभी पुलिस को दो और श्रद्धालुओं (एक दंपती) के चूड़धार क्षेत्र में भटकने की जानकारी मिली। बचाव दल ने तुरंत खोज का दायरा बढ़ाया और बिना रुके अभियान जारी रखा। इसके बाद पुलिस टीम ने दंपती को खोज निकाला और उन्हें जंगल से सुरक्षित बाहर ले आयी।' पुलिस टीम ने चारों श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया और उनकी सुरक्षित वापसी का प्रबंध किया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!