हिमाचल के इस शहर का AQI मॉडरेट श्रेणी में पहुंचा, सांस के मरीजों को सावधानी की जरूरत

Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2026 05:07 PM

aqi in himachal pradesh

मैदानी राज्यों में बढ़ते प्रदूषण के बीच हिमाचल प्रदेश के अधिकांश शहरों की आबोहवा लोगों की सेहत के लिए राहत भरी बनी हुई है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित 7 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 50 या इससे कम दर्ज किया गया है...

शिमला (भूपिन्द्र): मैदानी राज्यों में बढ़ते प्रदूषण के बीच हिमाचल प्रदेश के अधिकांश शहरों की आबोहवा लोगों की सेहत के लिए राहत भरी बनी हुई है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित 7 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 50 या इससे कम दर्ज किया गया है, जिसके चलते इन शहरों की हवा अच्छी श्रेणी में है। हालांकि, प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहर बद्दी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे वहां के निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मनाली और कालाअंब की हवा प्रदेश में सबसे साफ
पर्यावरण और वायु गुणवत्ता के ताजा आंकड़ों के अनुसार मनाली और कालाअंब की हवा प्रदेश में सबसे साफ है, जहां एक्यूआई सबसे कम 25 दर्ज किया गया है। इसके अलावा पर्यटन नगरी धर्मशाला में 30, राजधानी शिमला में 34, सुंदरनगर में 37, परवाणू में 47 और डमटाल में एक्यूआई 50 रिकॉर्ड हुआ है। इन शहरों में हवा की गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है और यहां वायु प्रदूषण से लोगों को कोई परेशानी नहीं है।

4 शहरों में संतोषजनक है स्थिति
प्रदेश के चार अन्य शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई है। इनमें ऊना का एक्यूआई 66, पांवटा साहिब का 73, नालागढ़ का 75 और बरोटीवाला का 77 रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस श्रेणी की हवा सामान्य लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन प्रदूषण के प्रति अत्यधिक संवेदनशील लोगों को हल्की सांस की परेशानी का अनुभव हो सकता है।

बद्दी में एक्यूआई 174
एक तरफ जहां पूरा प्रदेश साफ हवा में सांस ले रहा है, वहीं औद्योगिक शहर बद्दी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बद्दी में वायु गुणवत्ता सूचकांक मॉडरेट श्रेणी में पहुंच गया है और यहां एक्यूआई 174 दर्ज किया गया है। चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस स्तर के प्रदूषण में फेफड़ों व हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे संवेदनशील लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और प्रदूषण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!