गाड़ी में सवार होकर मंदिर जा रहे परिवार पर गिरा पहाड़ी का मलबा

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jul, 2022 05:30 PM

sujanpur car debris

निजी वाहन में सवार होकर जातर पर निकले एक परिवार की गाड़ी पर सुजानपुर-संधोल मार्ग पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। मलबा गिरने से वाहन तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन वाहन में सवार सभी 5 लोग बाल-बाल बच गए।

सुजानपुर (अश्विनी): निजी वाहन में सवार होकर जातर पर निकले एक परिवार की गाड़ी पर सुजानपुर-संधोल मार्ग पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। मलबा गिरने से वाहन तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन वाहन में सवार सभी 5 लोग बाल-बाल बच गए। घटना में वाहन में सवार कुल 5 लोगों में से पिता-पुत्री को ही मामूली चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि शेष 3 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जंदडू के गांव हदो दी धार निवासी सतीश कुमार अपने गांव के लोगों व रिश्तेदारों को साथ लेकर धौलासिद्ध मंदिर जातर ले जा रहे थे। सतीश कुमार अपनी निजी कार में अपने परिजनों के साथ सवार थे जबकि ग्रामीण व रिश्तेदार बस में सवार थे।

बस के आगे-आगे चल रही कार सुबह करीब 9 बजे के सुजानपुर में ब्यास नदी पर बने पुल से करीब 50 मीटर पीछे पहुंची तो पहाड़ी से अचानक मलबा गिरा जो वाहन पर आ गिरा। मलबा गिरने से वाहन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही वाहन चला रहे सतीश कुमार शीशे पर पत्थर गिरने से घायल हो गए। शीशे के टुकड़े साथ बैठी उनकी 2 वर्षीय बेटी जाह्नवी को भी लगे। गनीमत यह रही कि मलबे में कोई भारी पत्थर नहीं था, जिससे वाहन में सवार अन्य 3 लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। सतीश कुमार के छोटे भाई मनीष कुमार ने बताया कि सतीश कुमार व जाह्नवी को मामूली चोटें आईं थीं। सुजानपुर अस्पताल में दोनों को फस्र्ट एड दिलवाने के बाद हमने कार में सवार सभी पांच लोगों को भी बस में बिठा लिया और उसके बाद मिलकर धौलासिद्ध मंदिर में देवदर्शन कर आशीर्वाद लिया।

थाना प्रभारी सुजानपुर सतपाल शर्मा का कहना है कि  सुजानपुर से वाया पलाही संधोल मुख्य सड़क मार्ग पर सुबह कार पर अचानक मलबा गिरा, जिसमें कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ब्यास पुल से पलाही तक के 5 किलोमीटर के सफर में ऊंची पहाड़ी है। बरसात के समय पहाड़ी से पत्थर गिरते हैं, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने मुख्य सड़क मार्ग के किनारे पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!