Kangra: सड़क पर अचानक सामने आ गए बेसहारा पशु, अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई कार

Edited By Vijay, Updated: 26 Sep, 2026 11:56 AM

car accident

कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते गरली गांव के समीप बणी के मट-उमरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। नंगल से धर्मशाला की ओर जा रही एक कार बेसहारा पशुओं को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डंगे और बिजली के पोल से जा टकराई।

गरली (सन्नी): कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते गरली गांव के समीप बणी के मट-उमरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। नंगल से धर्मशाला की ओर जा रही एक कार बेसहारा पशुओं को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डंगे और बिजली के पोल से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद कार चालक सुरक्षित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक कार (HP 90-3931) नंगल से धर्मशाला की तरफ जा रही थी। कार चालक ने बताया कि जैसे ही वह मट-उमरा के पास एक मोड़ पर पहुंचा तो अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे बने डंगे तथा बिजली के एलटी पोल से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली विभाग का एलटी पोल टूट गया और कार चालक की तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे ग्रामीण जाग गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस दुर्घटना में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, टक्कर के कारण बिजली का पोल तो टूट गया, लेकिन उस पर मौजूद बिजली की चालू तारें  नहीं टूटीं। यदि तारें टूटकर कार या सड़क पर गिर जातीं तो करंट फैलने से एक भयंकर और जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना का मुख्य कारण रात के अंधेरे में सड़क पर बेसहारा पशुओं का आ जाना था। घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कार चालक के बीच नुक्सान को लेकर आपसी समझौता हो गया है। दोनों पक्षों की ओर से सहमति बन जाने के कारण इस संदर्भ में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!