Shimla: एपीएल-बीपीएल परिवारों को राहत, नहीं बढ़े चीनी के दाम

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Oct, 2026 07:10 PM

shimla apl bpl relief

प्रदेश में सस्ते राशन पर निर्भर लाखों परिवारों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने एपीएल और बीपीएल परिवारों के लिए चीनी के दामों में कोई बढ़ौतरी नहीं की है।

शिमला (राजेश): प्रदेश में सस्ते राशन पर निर्भर लाखों परिवारों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने एपीएल और बीपीएल परिवारों के लिए चीनी के दामों में कोई बढ़ौतरी नहीं की है। एपीएल परिवारों को चीनी 33 रुपए प्रति किलो और बीपीएल परिवारों को 13.50 रुपए प्रति किलो की दर से ही मिलेगी। एपीएल टैक्सपेयर उपभोक्ताओं को अब चीनी के लिए जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। इन उपभोक्ताओं को पहले 48 रुपए प्रति किलो की दर से मिलने वाली चीनी अब 52 रुपए प्रति किलो में मिलेगी। यानी टैक्सपेयर उपभोक्ताओं पर 4 रुपए प्रति किलो का अतिरिक्त भार पड़ेगा। हिमाचल में कुल 19,57,440 राशन कार्ड धारक परिवार हैं। इनमें 11,58,522 एपीएल परिवार, 60,840 एपीएल टैक्सपेयर, 2,76,628 बीपीएल 3,01,825 पीएच और 1,59,624 एएवाई परिवार शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!