Shimla: बड़ा भंगाल में लापता राजस्थान के पांचों ट्रैकर सुरक्षित, अभी पहाड़ों पर मौसम रहेगा खराब

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Oct, 2026 06:52 PM

shimla missing trekker safe

कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल इलाके में बर्फबारी के बीच लापता हुए राजस्थान के पांचों ट्रैकर सुरक्षित हैं। इलाके में मोबाइल नेटवर्क न होने से उनका संपर्क टूट गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण दो दिनों से वह एक स्थानीय निवासी के घर में सुरक्षित ठहरे...

शिमला/बैजनाथ (संतोष/सुरेंद्र): कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल इलाके में बर्फबारी के बीच लापता हुए राजस्थान के पांचों ट्रैकर सुरक्षित हैं। इलाके में मोबाइल नेटवर्क न होने से उनका संपर्क टूट गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण दो दिनों से वह एक स्थानीय निवासी के घर में सुरक्षित ठहरे हुए हैं। बैजनाथ के एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि 5 अक्तूबर को राजगुंधा से ट्रैक शुरू करने वाले इन पांचों युवाओं को जल्द सुरक्षित बाहर लाया जाएगा और पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। हाल ही में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी ने ट्रैकिंग को जोखिम भरा बना दिया है।

प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में मौसम के कड़े तेवर देखने को मिल सकते हैं। वीरवार को पालमपुर में 22 मिलीमीटर वर्षा हुई, इसके अलावा चूड़धार चोटी पर सीजन का पहला हिमपात भी दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 9, 13 और 14 अक्तूबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहले सप्ताह के शेष दिनों में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

तापमान की बात करें तो पहले सप्ताह के दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान 16-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 8-16 डिग्री तक गिर सकता है। दूसरे सप्ताह (16 से 22 अक्तूबर) की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के उच्च पहाड़ी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार बने रहेंगे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल रहा है, इसलिए प्रशासन ने भी ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों में सतर्कता बरतने की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!