कुल्लू में पुलिस का बड़ा प्रहार: STF ने उजाड़ी नशे की खेती, 2000 पौधे खाक

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Apr, 2026 10:31 AM

stf launches major crackdown on opium cultivation in ani

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुल्लू पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्व और वन विभाग के साथ मिलकर की गई एक संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ ने तहसील आनी के ग्राम पाली में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर...

​कुल्लू (संजीव जैन)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुल्लू पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्व और वन विभाग के साथ मिलकर की गई एक संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ ने तहसील आनी के ग्राम पाली में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर लहलहा रहे अफीम के करीब 2000 अवैध पौधों को जप्त कर उन्हें नष्ट कर दिया।​

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ कुल्लू को ग्राम पाली में अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ ने तुरंत राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया और संबंधित स्थानों पर दबिश दी। गहन तलाशी के दौरान टीम ने पाया कि पहाड़ियों के बीच भारी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही थी।

​अवैध खेती पाए जाने के बाद पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ के लिए भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही जमीन के मालिकों और खेती में संलिप्त लोगों की पहचान पुख्ता होगी, नियमानुसार उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। ​मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी  हेमराज वर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खेती के खिलाफ एसटीएफ का अभियान लगातार जारी रहेगा।

वर्तमान में आनी पुलिस द्वारा इस मामले की गहन तफ्तीश की जा रही है। हम आम जनता से अपील करते हैं कि यदि उनके आसपास नशे से संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि हो रही है, तो उसकी सूचना तुरंत एसटीएफ को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। ​वर्तमान में मामले का अग्रिम अन्वेषण पुलिस थाना आनी के अनुसंधानकर्ता अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अफीम तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!