Himachal: कुल्लू और चम्बा में पकड़ी 2.993 किलोग्राम चरस, केरल के 2 युवकों सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 18 Sep, 2026 10:37 PM

3 smugglers arrested with hashish

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। कुल्लू और चम्बा जिलों में पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 2.993 किलोग्राम (लगभग 3 किलो) चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कुल्लू/चम्बा (शम्भू/काकू): हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। कुल्लू और चम्बा जिलों में पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 2.993 किलोग्राम (लगभग 3 किलो) चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में केरल राज्य के 2 युवक भी शामिल हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर तस्करों के नैटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

निजी बस में 2.343 किलो चरस के साथ दबोचे 2 युवक 
कुल्लू पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मणिकर्ण के तहत डुंखरा चौक पर पुलिस टीम वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 2.343 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान आनंद पुत्र वीनू और सार्थ श्याम दास पुत्र श्याम दास के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वायकुम, जिला कोट्टायम (केरल) के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की इतनी बड़ी खेप वे हिमाचल में कहां से लाए थे और इसे केरल या अन्य किस जगह पर सप्लाई किया जाना था।

किराए के कमरे में 650 ग्राम चरस के साथ पकड़ा चुराह का युवक 
नशे के खिलाफ दूसरी कार्रवाई चम्बा जिले में की गई। यहां पुलिस की एसआईयू टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि तीसा में किराए के कमरे में रहने वाले एक युवक के पास चरस की खेप मौजूद है। इस पुख्ता सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने तुरंत कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से 650 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी रमेश कुमार निवासी गांव द्रुड, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह व जिला चम्बा को गिरफ्तार कर लिया। तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चरस की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। चम्बा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!