कुल्लू में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा बोलेरो कैंपर...18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Sep, 2026 11:36 AM

bolero camper falls into gorge in kullu  18 year old woman dies

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक बोलेरो कैंपर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक बोलेरो कैंपर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

भडोगी गांव की ओर जा रहे थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, हादसा कुल्लू-मनाली सड़क पर वामतट के समीप हुआ। मृतका की पहचान कविता (18 वर्षीय) पुत्री देवी राम निवासी घोट, पंचायत काईसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आर्दश (22 वर्षीय) पुत्र हेमराज, निवासी पालगी (गड़सा) और कविता देर रात भडोगी गांव की तरफ जा रहे थे, तभी वामतट के समीप बोलेरो कैंपर वाहन (एचपी-34एफ-5819) हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्षेत्र में शोक की लहर

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!