नादरशाही फरमान जारी कर अन्नदाताओं को परेशान न करे प्रदेश सरकार : विजय शर्मा

Edited By Vijay, Updated: 13 Oct, 2021 06:54 PM

state government should not disturb the food donors

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फरमान जारी किया है धान बेचने वाले किसानों को पहले पोर्टल पर पंजीकृत करवाना अनिवार्य होगा।

नादौन (बॉबी): आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फरमान जारी किया है धान बेचने वाले किसानों को पहले पोर्टल पर पंजीकृत करवाना अनिवार्य होगा। उसके बाद किसानो को आधार कार्ड, बैंक खाता व जमीन का रिकाॅर्ड देना होगा। किसान के मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद पंजीकृत होगा। पंजीकृत किए जाने की स्वीकृति राजस्व व कृषि विभाग देगा। इसके बाद किसान पोर्टल पर टोकन बना सकेगा। उसके बाद किसान को बिक्री हेतु मोबाइल पर मैसेज आएगा। आप नेता ने कहा कि सरकारी फरमान के अनुसार धान की खरीद 15 अक्तूबर से 30 नवम्बर तक होगी। ऊना में इसके लिए टकारला मंडी अधिकृत की गई है। यह फरमान डीसी ऊना ने जारी किया है। पंजाब के साथ लगते इलाके में धान पहले पंजाब की मंडियों में चला जाता था अब पंजाब ने बाहरी राज्यों से धान की खरीद पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ धान की फसल पक कर तैयार हो गई है और दूसरी ओर सरकार ने नादरशाही फरमान जारी कर दिया है जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसान इतने पढ़े-लिखे होते तो वे और काम कर सकते थे। पंजाब के साथ लगती इंदौरा तहसील के गांवों में भी फसल पक कर तैयार हो गई है लेकिन उस इलाके में खरीद केन्द्र का कोइ प्रबंध नहीं है। यहां के किसानों की पहले मक्की की फसल खराब हो गई और अब इन्हें धान की फसल की चिंता सता रही है।

किसानों के अनुसार इस इलाके में लीची, किन्नू, संतरा, लोकाठ और आम की बहुत फसल होती है लेकिन हिमाचल में इसकी खरीद की कोई मंडी न होने के कारण पठानकोट मंडी में जाकर फलों को बेचना पड़ता है। विजय शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को रुलाने की बजाय उनकी फसलों की खरीद का समुचित प्रबंध करे और नादरशाही फरमानों को वापस लेकर सीधे मंडियों में धान की खरीद करे। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि किसानों को समय रहते उनकी मक्की की खरीद बारे जानकारी दी जाए ताकि किसानों को एमएसपी का लाभ मिल सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!