Shimla: एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर मिला वेतन, सरकार ने जारी किए 38 करोड़

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2026 06:01 PM

shimla hrtc salary

एचआरटीसी के कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

शिमला (राजेश): एचआरटीसी के कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने निगम कर्मचारियों के मासिक वेतन के लिए 38 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता जारी कर दी है, जिसके बाद कर्मचारियों के खातों में पहली तारीख को ही वेतन जमा कर दिया गया। प्रदेश की चुनौतीपूर्ण वित्तीय स्थिति के बावजूद सरकार लगातार तीसरे महीने अपने वायदे पर कायम रही है।

सरकार ने पहले घोषणा की थी कि एचआरटीसी कर्मचारियों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रतिबद्धता के तहत पिछले 3 महीनों से कर्मचारियों को निर्धारित समय पर वेतन मिल रहा है। समय पर वेतन मिलने से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।

निगम अधिकारियों के अनुसार सरकार की ओर से राशि जारी होने के तुरंत बाद वेतन कर्मचारियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। समय पर वेतन मिलने से कर्मचारियों में संतोष का माहौल है, क्योंकि पहले कई बार वेतन भुगतान में देरी होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!