Solan: नौणी विवि के रजिस्ट्रार का ट्रांसफर, कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश, जानें पूरा मामला

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Oct, 2026 05:59 PM

solan registrar transfer

सरकार ने डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी के रजिस्ट्रार सिद्धार्थ आचार्य की ट्रांसफर कर दी है। उन्हें कार्मिक विभाग विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

सोलन (पाल): सरकार ने डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी के रजिस्ट्रार सिद्धार्थ आचार्य की ट्रांसफर कर दी है। उन्हें कार्मिक विभाग विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। सिद्धार्थ आचार्य के पास मानव भारती विवि के प्रशासक का भी अतिरिक्त कार्यभार था। उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार को नौणी के रजिस्ट्रार व मानव भारती के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नौणी विवि के रजिस्ट्रार की ट्रांसफर के पीछे पिछले दिनों वीसी के साथ हुए विवाद को भी वजह माना जा रहा है। इस पूरे मामले के कारण सरकार भी बैकफुट पर आ गई थी। 5 अक्तूबर को नौणी विवि में वीसी के कार्यालय के बाहर हुए बवाल के चलते वीसी ने रजिस्ट्रार की शक्तियों को छीन लिया था। हालांकि सरकार ने वीसी के आदेशों को निरस्त कर दिया था। इसके बाद वीसी ने रजिस्ट्रार को सशर्त शक्तियां बहाल की थी।

इसके बाद रजिस्ट्रार ने भी वीसी को पत्र लिखा था, जिसमें उनकी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़े करते हुए कई आरोप भी लगाए गए थे। यही नहीं वीसी की ओर से की गई कार्रवाई की भी आलोचना की गई थी। हालांकि माना जा रहा था कि विवाद अब शांत हो गया है लेकिन वीसी व रजिस्ट्रार कार्यालय के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। सरकार को भी फीडबैक ठीक नहीं मिल रहा था। यही कारण है कि सरकार ने रजिस्ट्रार की ट्रांसफर कर दी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!