लाहौल-मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, 3 अगस्त तक मौसम खराब रहने की चेतावनी(Video)

Edited By Ekta, Updated: 29 Jul, 2019 04:01 PM

हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है जो दूसरी दिन भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 3 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है, जबकि पहली अगस्त...

शिमला: हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है जो दूसरी दिन भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 3 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है, जबकि पहली अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजधानी शिमला में शनिवार रात को भारी बारिश हुई। 
PunjabKesari

लाहौल में बर्फबारी से पारा लुढ़क गया है। मैदानी, मध्यम ऊंचाई और पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते बंद पड़ी एक दर्जन सड़कों में भी यातायात सुविधा सुचारू हो गई है। कुछेक सड़कों के डंगा गिरने से लोनिवि ने कार्य शुरू कर दिया है। चंबा जिला में सुबह के समय लाहडू-ककीरा मार्ग बेरिया गला के पास भारी भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलने पर 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ही मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। 

प्रदेश के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

प्रदेश के शिमला 17.0, सुंदरनगर 22.4, भूंतर 19.5, कल्पा 13.2, धर्मशाला 17.8, ऊना 23.0, नाहन 17.3, केलांग 12.0, चंबा 20.0, पालमपुर 19.5, सोलन 20.4, मनाली 14.8, कांगड़ा 22.1, मंडी 22.7, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 25.2, चंबा 20.2, डलहौजी 15.0 और कुफरी 13.8 में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

अधिकतम तापमान

शिमला 21.8, सुंदरनगर 30.5, केलांग 22.2, सोलन 26.5, कांगड़ा 30.8, बिलासपुर 30.6, भूंतर 32.4, कल्पा 23.2, धर्मशाला 23.6, ऊना 34.0, हमीरपुर 30.4 और चंबा 28.9 में डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!