Himachal: पंजाब से शिमला आकर 3 युवकों ने दिनदहाड़े किया ये कांड, पुलिस ने चंद घंटों में सॉल्व कर दिया केस

Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2026 04:09 PM

3 youth arrested in bike theft case

शिमला जिला के सुन्नी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े हुई एक वाहन चोरी की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है।

शिमला (संतोष): शिमला जिला के सुन्नी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े हुई एक वाहन चोरी की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है और इस वारदात को अंजाम देने वाले पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस मोटरसाइकिल को अपनी पिकअप गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के पटियाला जिला सरहिंद रोड, गोबिंद नगर के रहने वाले 3 युवकों को नामजद किया है, जिनकी पहचान मनदीप सिंह (24) पुत्र मुंशी सिंह, साजन सिंह (20) पुत्र निरंजन सिंह व बाज सिंह (18) पुत्र गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है।

सुन्नी पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में ग्राम कांगड़ डाकघर रियोग निवासी 38 वर्षीय तारा दत्त उर्फ दिलीप ने बताया कि वह अपनी सैकेंड हैंड मोटरसाइकिल (एचपी 06ए-4636) से बसंतपुर ब्लॉक के निकट विजय कुमार के नए मकान के निर्माण स्थल पर गया था। उसने अपनी बाइक सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी की थी। दोपहर लगभग 1.30 बजे तारा दत्त को उनके एक परिचित ने फोन पर सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल चुरा ली है और उसे पंजाब नंबर की एक पिकअप गाड़ी (पीबी 23टी-2350) में लादकर सुन्नी की ओर फरार हो गए हैं। 

सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता अपनी मोटरसाइकिल की तलाश में सुन्नी पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन इससे पहले कि वह अपनी शिकायत दर्ज करवाता, सुन्नी पुलिस की सतर्क टीम ने नाकाबंदी के दौरान उक्त पिकअप वाहन को पहले ही रोक लिया था और संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था। शिकायतकर्ता ने थाना में पहुंचकर पिकअप में लदी अपनी मोटरसाइकिल की तुरंत पहचान कर ली। सुन्नी पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!