पिछले 3 दिनों से गायब था  24 वर्षीय युवक...अब शेड में मिली गली-सड़ी लाश, मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Jul, 2026 01:56 PM

decomposed body of a 24 year old manmissing for 3 days was found in kangra

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिनों से लापता एक 24 वर्षीय युवक का गला-सड़ा शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Kangra News (राहुल राणा) : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिनों से लापता एक 24 वर्षीय युवक का गला-सड़ा शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पंचायत पनालथ के देहरी में खंडहर शेड का है। मृतक की पहचान साहिल कुमार (24), पुत्र मलकीयत सिंह, निवासी जरोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल बीते 7 जुलाई से अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो 8 जुलाई को जवाली पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। तब से ही पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं, शुक्रवार को देहरी में खंडहर शेड में युवक का गला-सड़ा शव मिला। 

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक ज्वाली, वीरी सिंह तुरंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के ठीक पास से पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!