मनाली-लाहौल मार्ग पर धुंधी पुल के समीप हादसा, कार के उड़े परखच्चे; बाल-बाल बची 2 सवारों की जान

Edited By Vijay, Updated: 18 Jul, 2026 06:36 PM

car accident near dhundi bridge on the manali lahaul road

मनाली-लाहौल मार्ग पर धुंधी पुल के समीप शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में मनाली से लाहौल की तरफ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कुल्लू/मनाली (संजीव): मनाली-लाहौल मार्ग पर धुंधी पुल के समीप शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में मनाली से लाहौल की तरफ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का भारी जानी नुक्सान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में लाहौल निवासी दो लोग सवार थे। दुर्घटना में कार सवार दोनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को मौके पर ही आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। हालांकि, इस सड़क दुर्घटना में कार को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा है।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को मौके पर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाते हुए स्थिति को सामान्य बनाया। पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों घायलों की हालत पूरी तरह से खतरे से बाहर है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के असल कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!