Shimla News: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 64 ग्राम चिट्टे के साथ कोटखाई के 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2026 03:43 PM

3 youth arrested with heroin

शिमला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटखाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टे की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

रोहड़ू (बशनाट): शिमला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटखाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टे की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोटखाई की पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी, तभी उसे गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन में नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए नाकाबंदी की और उक्त वाहन को जांच के लिए रोका। जब पुलिस टीम ने वाहन की गहनता से तलाशी ली, तो उसमें से लगभग 64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को तुरंत जब्त कर लिया और वाहन में सवार तीनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रक्षित चौहान, राहुल शर्मा और लवली शर्मा के रूप में हुई है। ये तीनों ही आरोपी शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

कोटखाई पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 7 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वे चिट्टे की इतनी बड़ी खेप कहां से खरीद कर लाए थे और इलाके में किन-किन लोगों को इसे बेचा जाना था। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!