Shimla News: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम की खेप और लाखों की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2026 05:13 PM

smuggler caught with opium and cash

राजधानी शिमला में नशा माफिया और तस्करों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस के स्पैशल सैल ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप पकड़ी है।

शिमला (संतोष): राजधानी शिमला में नशा माफिया और तस्करों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस के स्पैशल सैल ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने शहर के चौड़ा मैदान इलाके में स्थित एक मकान पर अचानक छापा मारकर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और लाखों रुपए की नकदी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार स्पैशल सैल की टीम इलाके में गश्त कर रही थी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि चौड़ा मैदान स्थित एक मकान में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। इस पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और नियमानुसार उस मकान को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मकान के चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने पर पुलिस के हाथ नशे का एक बड़ा जखीरा लगा। पुलिस ने मौके से 991 ग्राम अफीम और 2,12,000 रुपए की नकद राशि (संभवतः नशे की कमाई) बरामद की। इसके अलावा तलाशी के दौरान वहां से दो इलैक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए गए। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इन इलैक्ट्रॉनिक तराजुओं का इस्तेमाल अफीम को तोलकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाने और फिर उसे ग्राहकों तक सप्लाई करने के लिए किया जाता था।

पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर मौके से ही आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरिंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय धीरज सिंह निवासी चौड़ा मैदान, शिमला के रूप में हुई है। इस पूरे मामले को लेकर बालूगंज पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इस काले कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!