Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jun, 2026 06:59 PM

shimla school activities

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पर्यावरण शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छात्र पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहेंगे।

शिमला (प्रीति): प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पर्यावरण शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छात्र पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहेंगे। इसी उद्देश्य से यूनैस्को और हिमाचल प्रदेश सरकार ने ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ एक्टीविटी कैलेंडर 2026-27 जारी किया है, जिसके तहत स्कूलों में साल भर पर्यावरण संरक्षण अभियान चलेगा। यानी ग्रीन एक्टीविटीज चलेंगी। इस कैलेंडर के माध्यम से प्रत्येक महीने पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, जैव विविधता संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में साल भर का रोडमैप तैयार किया गया है।

विभाग की मानें तो इससे छात्रों में केवल जागरूकता ही पैदा नहीं होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण उनकी दैनिक आदतों का हिस्सा बनेगा। गौर हो कि शिक्षा विभाग ने एचपी फ्यूचर पहल के तहत ग्रीन एजुकेशन रिपोर्ट, दक्षता-आधारित शिक्षा एवं 21वीं सदी के कौशलों पर आधारित रिपोर्ट, ग्रीन स्कूल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स, ईको क्लब टूलकिट और विभिन्न हितधारकों के लिए 6 क्रियान्वयन-उन्मुख कार्यपत्र भी जारी किए हैं। इन संसाधनों के माध्यम से राज्य में पर्यावरण शिक्षा को नीति स्तर से आगे बढ़ाकर स्कूलों में प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया जाएगा। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप की गई है। विभाग की मानें तो इससे छात्र भविष्य की चुनौतियों विशेषकर जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए अधिक सक्षम बनेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!