Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2026 07:33 PM

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर पुलिस जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरैंस अभियान के तहत सीआईए टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने राज्य के मुख्य प्रवेश द्वार कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को 10.18 ग्राम चिट्टे के...
इंदौरा/नूरपुर (अजीज/राकेश): हिमाचल प्रदेश के नूरपुर पुलिस जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरैंस अभियान के तहत सीआईए टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने राज्य के मुख्य प्रवेश द्वार कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को 10.18 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मादक पदार्थ के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली है।
संदेह के आधार पर रोकी बाइक, तलाशी में निकला नशा
जानकारी के अनुसार सीआईए नूरपुर की टीम कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार पर नाका लगाकर पंजाब से आने वाले वाहनों की गहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब की तरफ से एक युवक बाइक (PB 06 BA 1636) पर सवार होकर हिमाचल की सीमा में दाखिल हुआ। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसे चैकिंग के लिए रोका। जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 10.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजा (26) पुत्र जमाल सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सराय मोहल्ला, गली नंबर-47, गांधी चौक, पठानकोट (पंजाब) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नूरपुर पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि पंजाब में यह चिट्टा किस सप्लायर से खरीद कर लाया था और हिमाचल के नूरपुर या अन्य इलाकों में इसे किन लोगों तक पहुंचाना था। पुलिस का दावा है कि इस नैटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें