गश्त के दौरान पुलिस ने रूकवाई बाइक, तलाशी में मिला 2.5 किलो चरस...पंजाब का 33 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jul, 2026 05:20 PM

man from punjab caught with 2 53 kg of charas in kangra

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास नियमित जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति को 2.532 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नूरपुर पुलिस जिले की पुलिस अधीशक...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास नियमित जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति को 2.532 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नूरपुर पुलिस जिले की पुलिस अधीशक (एसपी) इल्मा अफरोज ने बताया कि नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम टोल प्लाजा के पास नियमित गश्त कर रही थी, तभी उन्होंने शक होने पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद की और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अश्वनी कुमार (33) पंजाब के पठानकोट जिले के नारोत मेहरा इलाके के रविदास मोहल्ले का रहने वाला है। उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!