Kangra News: पंजाब से हिमाचल में बांटने आया था 'मौत का सामान', पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2026 01:29 PM

pathankot smuggler caught with heroin

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गग्गल के पास पुलिस के विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई...

कांगड़ा: जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गग्गल के पास पुलिस के विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पठानकोट (पंजाब) के एक 27 वर्षीय युवक को 6.74 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा पुलिस की एसआईटी टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक बाहरी राज्य का युवक इलाके में नशे की खेप के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए गग्गल के पास नाकाबंदी कर उक्त युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान 27 वर्षीय वलविन्द्र सिंह, पुत्र नरेश सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से गांव दुरंग खड्ड तरहारी, तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब) का निवासी है, जो पुलिस थाना शाहपुर कंडी के अधिकार क्षेत्र में आता है।

नशीले पदार्थ की बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना गग्गल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

जिला कांगड़ा पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के विरुद्ध यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी के पास भी नशे के सौदागरों या अवैध कारोबारियों की कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!