Kangra News: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंदौरा और शाहपुर में 23.46 चिट्टे सहित 4 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2026 11:55 PM

4 youths arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस जिला नूरपुर और शाहपुर थाना की पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चिट्टे के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौरा/शाहपुर (अजीज/कालड़ा): हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस जिला नूरपुर और शाहपुर थाना की पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चिट्टे के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बाइक सवार युवकों से 17.46 ग्राम चिट्टा बरामद
पहले मामले में पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। काठगढ़-इंदौरा मार्ग पर बाईं इंदौरियां के समीप पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान जांच के लिए एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (HP 97 A 8273) को रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 17.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इंदौरा के ही रहने वाले हैं आरोपी, सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस
एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार उर्फ लब्बी (25) पुत्र अशोक कुमार और नितिन कुमार उर्फ नन्नू (26) पुत्र बलविंदर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वार्ड नंबर-3, गांव व डाकघर इंदौरा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि इस नशा नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके।

शाहपुर में गश्त के दौरान 6 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार
उधर, दूसरे मामले में शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने भी नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को 6 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिनाश पटियाल (32) पुत्र सुविन्द्र सिंह निवासी गांव चतरेड़, तहसील शाहपुर और मान सिंह राणा (38) पुत्र नेत्र सिंह राणा निवासी गांव हाडा, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। शाहपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!