Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jul, 2026 07:18 PM

पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांगड़ा (कालड़ा): पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। परिजन उसे उपचार के लिए टांडा मैडीकल कालेज लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि महिला ने कौन-सा जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।