Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2026 05:26 PM

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ज्वालामुखी बस स्टैंड के समीप एक परिवहन बस में छापेमारी कर एक 45 वर्षीय व्यक्ति को 221 ग्राम 37 मिलीग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ज्वालामुखी (नितेश): नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ज्वालामुखी बस स्टैंड के समीप एक परिवहन बस में छापेमारी कर एक 45 वर्षीय व्यक्ति को 221 ग्राम 37 मिलीग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी थाना पुलिस की टीम इलाके में नियमित गश्त थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक परिवहन बस में सवार एक संदिग्ध व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और ज्वालामुखी बस स्टैंड के पास उक्त बस में दबिश दी। पुलिस टीम ने बस में बैठे संदिग्ध व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 221 ग्राम 37 मिलीग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान 45 वर्षीय राज कुमार, पुत्र जगदीश चंद के रूप में हुई है। आरोपी वार्ड नंबर-1, गांव एवं डाकघर गुर्नवार, तहसील डाडासीबा, जिला कांगड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत ज्वालामुखी थाने में एफआईआरदर्ज कर ली है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस जिला देहरा के एसपी संदीप धवल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने साफ किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें